7.57 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार

--Advertisement--

इंदौरा – शम्मी धीमान

पुलिस थाना डमटाल के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छन्नी की एक महिला के घर से 7.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी महिला की पहचान गुरमेशी पत्नी अशोक कुमार निवासी छन्नी के रूप में हुई है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला अपने घर पर चिट्टे का कारोबार कर रही है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर उसके घर पर दबिश दी और महिला के घर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके घर से चिट्टा बरामद किया। पुलिस की ओर से आरोपी महिला को गिरफ्तार करके थाना डमटाल में लाया गया और उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मामले की पुष्टि थाना प्रभारी डमटाल कल्याण सिंह ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...