बेमौसम बारिश ने तोडी क्षेत्र के किसानों की कमर

--Advertisement--

बेमौसम बारिश ने तोडी क्षेत्र के किसानों की कमर

शाहपुर – नितिश पठानियां 

बेमौसम बारिश ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। पूरी तरह पककर तैयार हुई गेंहूँ की फसल को बारिश ने तबाह कर दिया है।

इस भारी तबाही का शिकार शाहपुर क्षेत्र की रैत, नेरटी, राजोल, हरनेरा, लपियाना, मनेई, लंज, भरूपलाहड़, झरौली और आस-पास के गावो में नुकसान हुआ है।

किसानों की माने तो उनकी 70%फसल ख़त्म हो चुकी है और जो बची है उसे भी जल्द नहीं समेटा गया तो वो भी खत्म हो जायेगी।

उन्होंने सरकार से अपील की है कि जल्द सरकार विभागीय अधिकारियों को भेजकर तबाह हुई फसल का आंकलन करे और उन्हें उचित मुआवजा मिले ताकि वो अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।

इनकी माने तो ऊपरी क्षेत्रों में बारिश से जब सेब और अन्य फसलों के नुकसान पर सरकार मुआवजा देती है तो उसी तर्ज पर निचले क्षेत्र के किसानों को भी सरकार मुआवजा दे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...