जागोरी द्वारा निगरानी समिति सदस्यों की बैठक आयोजित

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

जागोरी ग्रामीण संस्था द्वारा रेत ब्लॉक में निगरानी समिति के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे 33 लोगों ने भाग लिया । बैठक में लोगों को जेविक खेती के फायदों के बारे में बताया गया और कहा गया की यदि सभी लोग जेविक खेती करना शुरू करते हैं तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद है साथ में रसायन पर होने वाले खर्चों से भी हम बच सकते है और इसके लिए जरूरी है की हम गांवों- में जाकर दूसरे लोगों को भी जागरूक करें ।

जानकारी देते हुए कार्यक्रम के समन्वयक महिंद्र ने कहा कि समिति के सदस्यों के साथ किसान उत्पादन संगठन बनाने के लिए भी कहा गया ।उन्होंने बताया कि हमारे यंहा पर जयादातर छोटे किसान है उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहिए , इस संगठन में कम से कम 100 किसान होने चाहिए और अधिकतम 300 किसान हो सकते हैं ।

इस संगठन को बनाने में सरकार भी मदद करती है ।इस अवसर पर सभी सदस्यों को कहना था कि हम इस संगठन बनाने कि प्रक्रिया को शुरू कर सकते है और दुसरे किसानों से भी बात कर सकते है ।

बैठक के दौरान जागोरी टीम से मोहिंदर, स्वरुप, श्रेष्ठा आदि अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानसून सीजन में 8 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करेगा वन विभाग, रोपे जाएंगे 50 लाख पौधे

हिमखबर डेस्क इस बार के मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश...

नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए...

21 जून से लायक राम मानटा लापता, परिजनों की अपील—’कहीं दिखें तो तुरंत दें सूचना’

हिमखबर डेस्क शिमला जिला की तहसील कुपवी के ग्राम थुनदराडा...