नालागढ़ में फिरोज खान ने संभाला डीएसपी का पदभार

--Advertisement--

पदभार संभालने के बाद डीएसपी फिरोज खान हुए मीडिया से रूबरू, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए छेड़ा जाएगा विशेष अभियान, स्कूल कॉलेजों में जा जाकर किया जाएगा जागरूक, फैल रहे नशा माफिया को किया जाएगा जड़ से खत्म, माइनिंग माफिया और किया जाएगा क्राइम खात्मा.

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ में नए डीएसपी फिरोज खान ने अपना पदभार संभाल लिया है और पदभार संभालने के बाद वह मीडिया से रूबरू हुए और मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने क्षेत्र में फैल रही नशे को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि आज का युवा वर्ग चिट्ठा जैसे घातक नशे की चपेट में आने लगा है और इस नशे को जड़ से खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा.

उसके लिए विशेष टीमों का भी गठन किया जाएगा और यह टीमें स्कूल कॉलेजों में जा जाकर युवा वर्ग को नशे के लिए जागरूक करने के लिए अहम भूमिका अदा करेगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने की कोशिश की जाएगी। और जो भी चाहे नशा माफिया हो या माइनिंग माफिया इन्हें खत्म किया जाएगा और उनके खिलाफ कानून के दायरे में रहते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब हिमाचल हरियाणा के बॉर्डर एरिया पर होने के चलते यहां पर क्राइम भी ज्यादा बढ़ रहा है और और क्राइम को भी जीरो परसेंट करने कि यहां पर कोशिश की जाएगी और माइनिंग माफिया शराब माफिया ड्रग माफिया पर पूर्ण तौर पर नकेल कसने का यहां पर उन्होंने दावा किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...