दविंदर सिंह हत्या मामला; एसपी से मिले गांव के ग्रामीण, लोगो की अपील कहा और गहरी हो जांच

--Advertisement--

दविंदर सिंह हत्या मामला; एसपी से मिले गांव के ग्रामीण, 2 लोग पकड़े लेकिन ग्रामीणों को ज्यादा लोगों पर शक, एसपी से लोगो की अपील कहा और गहरी हो जांच, एसपी मोहित चावला ने कहा किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी, अपराधी होंगे सलाखों के पीछे

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

2 हफ्ते पहले बद्दी के मलपुर में दविंदर सिंह नाम के व्यक्ति की सड़क के किनारे लाश मिली थी जिस पर मौका पर पहुंच कर बद्दी पुलिस एसएचओ राकेश रॉय और डीएसपी प्रियांक गुप्ता ने 302 मैं मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ा और उन्हें गिरफ्तार किया.

लेकिन ग्रामीणों में थोड़ा सा रोष रहा और ग्रामीण आज सुबह मंगलवार को एसपी बद्दी मोहित चावला से मिलने पहुंचे. लोगों ने एसपी से अपील की कि हमें और कुछ लोगों पर भी शक है. अतः पुलिस गहरी छानबीन करें ताकि और भी जो मुलजिम है उन्हें पकड़ा जा सके.

वहीं एसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि हत्या के 2 दिन के अंदर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आज ग्रामीण मुझसे मिले हैं. ग्रामीणों की संतुष्टि के लिए दोबारा से जांच करवाई जाएगी. अगर लगता है कि कोई और भी इसमें शामिल था, तो उसे भी सलाखों के पीछे किया जाएगा.

एसपी मोहित चावला ने दविंदर सिंह के परिवार को आश्वासन दिया है कि यह बहुत बड़ा क्राइम है और अपराधी नहीं बचेंगे. जीरो टॉलरेंस नीति पर बद्दी पुलिस काम कर रही है.

एसपी मोहित चावला ने कहा कि मामला 302 में दर्ज है और जो कार्यवाही चल रही है, लेकिन ग्रामीणों की माग पर और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी, ताकि अपराधी लोगों को अंदर किया जा सके.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...