ऑल्टो और इनोवा में टक्कर: महिला-पुरुष गंभीर घायल

--Advertisement--

कांगड़ा से अंब जाते समय हरियाणा रोडवेज बस को ओवरटेक करने पर हादसा

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी थाना के अधीन मुबारिकपुर रानीताल एनएच रोड पर किन्नू में अल्टो और इनोवा गाड़ी में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी अल्टो गाड़ी के दोनों एयर बैग खुल गए।

वही अल्टो गाड़ी को चला रही महिला शिवानी गुप्ता और साथ बैठे व्यक्ति सुरेश कुमार को गहरी चोट आई। यह दोनों कांगड़ा से अंब की तरफ जा रहे थे।

वही दूसरी ओर इनोवा गाड़ी में बैठे लोग वंगा होशियारपुर से देहरा अपने जठेरे को माथा टेकने जा रहे थे। किन्नू में इनोवा चालक आगे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस से पास लेने लगा। तभी सामने की तरफ से आ रही अल्टो गाड़ी से इनोवा गाड़ी की टक्कर गई।

इनोवा गाड़ी में सवार चालक सहित किसी भी सवारी को चोटें नहीं आई है। वही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से महिला और व्यक्ति को सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी लाया गया।

जांच अधिकारी के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी महेंद्र सोनी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हॉस्पिटल एमडी के बोल 

वहीं सिविल हॉस्पिटल के एमडी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों का इलाज सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी में किया जा रहा है। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...