अजय कुमार बने सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल, इलाके में खुशी का माहौल

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

उपमंडल जयसिंहपुर की संघोल पंचायत के अजय कुमार के सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनने से संघोल में खुशी का माहौल है। अजय कुमार हाल ही में लेफ्टिनेंट कर्नल पदोन्नत हुए हैं।

जयसिंहपुर के संघोल गांव के कैप्टन प्रीतम चंद के बेटे अजय कुमार की आरंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय सुबाथू में हुई है। उसके उपरांत उन्होंने सैनिक स्कूल सुजानपुर से छठी से बारहवीं तक की पढ़ाई की। डीएवी कालेज चंडीगढ़ से बीएससी, धर्मशाला बीएड कालेज से बीएड व एचपीयू से अजय कुमार ने एमटीए किया है।

वर्ष 2007 में सीडीएस परीक्षा पास करने के बाद ओटीए चेन्नई में दो वर्ष तक अजय की ट्रेनिंग हुई। साल 2009 में उन्हें आर्मी की इंजीनियर कोर में बतौर लेफ्टिनेंट कमीशन मिला।

14 साल के कार्यकाल के दौरान अजय कुमार असम, अरुणाचल प्रदेश, पुणे, सिक्किम, मेरठ, जम्मू कश्मीर व कोलकाता में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में अजय कुमार कोलकाता में बतौर जनरल स्टाफ ऑफिसर इंजीनियर्स में तैनात हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...