26 अप्रैल से फिर खराब होगा मौसम, यैलो अलर्ट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राज्य में सोमवार को धूप खिलने से तापमान में थोड़ी-सी वृद्धि अवश्य हुई है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 26 अप्रैल से मौसम फिर खराब होगा।

27 व 28 अप्रैल को यैलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पिछले सप्ताह बर्फबारी, बारिश व ओलावृष्टि से प्रदेश में 39 सड़कें, 22 ट्रांसफार्मर व 50 पेयजल योजनाएं ठप्प चल रही हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरिंद्र पाल ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पंजाब व पड़ोस पर अब उत्तर पूर्वी राजस्थान में देखा जा रहा है, जबकि 26 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे 27 व 28 अप्रैल को राज्य में यैलो अलर्ट रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...

210 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि...