पंजाब में लिखी दोस्त की हत्या की स्क्रिप्ट, हिमाचल में अंजाम, हत्यारा देसी कट्टे सहित काबू

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

हिमाचल के ऊना के सीमांत गांव गोंदपुर जयचंद में 2 दिन पहले पंजाबी युवक की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी की पहचान ऊना जिला के सासन निवासी 22 वर्षीय विशाल पुत्र रमेश चंद के रूप में की गई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक देसी कट्टा और पांच जिंदा रौंद भी बरामद किए हैं।

हालांकि पुलिस को इसी मामले में दूसरे आरोपी पंजाब के होशियारपुर की गढ़शंकर तहसील के निवासी गगन पुत्र जोगिंदर की तलाश है।

बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल को सोलन जिला से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तारी से बचने के लिए वो ट्रक में सवार होकर शिमला की तरफ जा रहा था।

आरोपी मृतक राजेंद्र के पुराने दोस्त थे। हाल ही में दोस्तों के बीच मनमुटाव हुआ था। इसके बाद राजेंद्र को मौत के घाट उतारने के बाद लाश को जंगल में ठिकाने लगाया गया था।

आरोपियों ने पहले राजेंद्र को पत्थरों से हमला कर घायल किया, दूसरे ने उसे पकड़ा, वहीं दूसरे ने तेजधार हथियार से उसका गला रेत दिया।

23 वर्षीय मृतक पंजाब की गढ़शंकर तहसील का रहने वाला था। हत्या का आरोपी पंजाब के इसी गांव में अपनी बुआ के घर लंबे अरसे से रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक अरेस्टिंग के समय विशाल सोलन जिला के सनवारा टोल बैरियर पर एक ट्रक में सवार पाया गया।

रविवार को हरोली थाना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मृतक राजेंद्र कुमार और हत्या के आरोपी युवक पुराने दोस्त हैं, लेकिन हाल ही में इनके बीच मनमुटाव हुआ था।

इसके बाद आरोपियों ने उसे हिमाचल प्रदेश के गोंदपुर जयचंद गांव के समीप मौत के घाट उतारा और शव को झाड़ियों में फेंक कर घटनास्थल से फरार हो गए।

हत्या से पहले आरोपी राजेंद्र के घर पहुंचे और उसी की बाइक पर निकले थे। इसकी पुष्टि दो चश्मदीदों ने की थी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्या के मामले में फरार चल रहा दूसरा आरोपी गगन पुत्र जोगेंद्र को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ऊना में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा पंजाब से सटी सीमाओं पर चौकसी को बढ़ाने का फैसला लिया है, जिसके चलते करीब 10 स्थानों पर पुलिस पोस्ट स्थापित करने की प्रपोजल तैयार की गई है।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि ये प्रपोजल उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत विधायकों को भी सौंपी गई है, ताकि इस पर जल्द अमल करते हुए प्रदेश के लोगों के जान और माल को सुरक्षित किया जा सके।

गौरतलब है कि सितंबर 2022 में भी जिला के ही सीमांत गांव दुलैहड़ में भी पंजाब के अपराधियों ने एक स्थानीय व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे पंजाब में दाखिल होकर फरार होने में कामयाब रहे थे।

वहीं पुलिस ने बाद में आरोपियों को पंजाब हरियाणा और राजस्थान से कड़ी मशक्कत से काबू भी किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...