पहले चौराहे पर फिर अस्पताल में खूनी झड़प, 8 जख्मी

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

रात रायपुर सहोड़ा गांव के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हुई खूनी संघर्ष में 8 लोग घायल हुए हैं। वारदात में दराट,तलवारें व ग्रिप से लहूलुहान युवकों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाया गया।

पुलिस ने तीन अलग-अलग शिकायतों के आधार पर 19 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार रात को वो दोस्तों गुरमुख सिंह, जगरूप सिंह, जगबीर व जग्गा के साथ मैहतपुर से घर जा रहा था।

चौक के समीप कुलवंत सिंह व सतनाम सिंह रास्ता रोक कर गाली गलौज करने लगे। इतने में ही सुरेन्द्र सिंह व पंकज भी मौका पर आ गए। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी गई।

आरोप है कि मौके पर पहुंचे रिक्की गिल व बिंदी ने तेजधार हथियार से गुरप्रीत के सिर पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने वालो पर भी वार किए गए।

मारपीट में पांच घायलों का सीएचसी संतोषगढ़ में उपचार करवाया गया। पुलिस ने गुरप्रीत की शिकायत पर छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दूसरी तरफ पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार रात को दोस्त सतनाम सिंह व जसवंत सिंह के साथ गांव में खड़ा था, तो सुरिन्द्र सिंह व दलवीर उर्फ रिक्की घर की गली की तरफ से बाजार की तरफ आ रहे थे।

इतने में समय जगरूप, जग्गा, गोल्डी व गुरमुख सिंह ने सुरिन्द्र सिंह व रिक्की को रास्ता मे रोककर हाथों मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इतने में जगरुप ने दराट का वार सुरिन्द्र पर कर दिया।

इस दौरान सुरेंद्र कुमार के हाथ से खून बहने लगा। तीनों हमलावर सुरेंद्र कुमार को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायल सुरेंद्र कुमार को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया।

वहीं कुलवंत सिंह निवासी उदयपुर ने बताया कि शनिवार रात को रायपुर सहोड़ा में हुई मारपीट में घायल सुरेंद्र सिंह को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, तो एमरजैंसी वार्ड की गैलरी में जगरूप, जग्गो, सुरिन्द्र सिंह निवासी देहलां, गुरप्रीत सिंह, गुरमुख, आशु पुरी, अंशु पुरी ने उसे मारना शुरु कर दिया।

दविन्दर सिंह की आंख में ग्रिप से हमला किया गया। एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...