हरियाणा रोडवेज बस में हमीरपुर का 25 वर्षीय युवक 154.1 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार

--Advertisement--

सुंदरनगर, 7 अप्रैल – डॉली चौहान

सुंदरनगर पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस में सवार एक 25 वर्षीय युवक के कब्जे से 154.1 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुंदरनगर पुलिस थाना की टीम एएसआई दौलतराम के नेतृत्व में चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के पुंघ में नाकाबंदी पर मौजूद थी।

इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग  की जा रही थी। पुलिस ने जैसे ही हरियाणा रोडवेज की बस (HR68GV- 9114) को चैकिंग के लिए रोका। बस में सवार एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। चैकिंग करने पर उसके पास से 154.1 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपी की पहचान अमित पठानिया (25) पुत्र कमलेश कुमार निवासी अन्नू कलां तहसील सदर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई के लिए जल्द ही आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चरस बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...