स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में 3 जख्मी, वृद्ध ने टांडा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट, 7 अप्रैल

व्यास पुल नादौन पर मंगलवार देर शाम हुई स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में स्कूटी सवार वृद्ध ज्ञान चंद का टांडा में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह निधन हो गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पता चला है कि कुछ ही समय बाद ज्ञान चंद के पुत्र का विवाह होने वाला है।

गौर हो कि इस दुर्घटना में 3 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। जिनमें से ज्यादा गंभीर वृद्ध को टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर  किया था। स्कूटी और बाइक दोनों एक ही दिशा में जा रहे थे, परंतु सामने से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने से यह दुर्घटना हुई।

मुनीष अपनी बाइक (HP83A-1786) पर सवार होकर अपने दोस्त विवेक सहित नादौन से भडोली की तरफ जा रहा था, वही ज्ञानचंद निवासी गांव घुरकाल अपनी स्कूटी (HP55-7856) पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी में बाइक सवार व स्कूटी सवार एक दूसरे की चपेट में आ गए।

थाना प्रभारी ज्वालामुखी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर इसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज करके आगे की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...