शाहपुर: अधिकारियों को व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाकर जानकारी शेयर करने की विधायक केवल सिंह पठानियां ने दी हिदायत

--Advertisement--

पटवारी-कानूनगो को देंगे लैपटाप 

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर को खुशहाल तथा मॉडल बनाने के लिए क्या क्या जरूरी हो सकता है। इस बारे शनिवार को शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागों के अधिकारियों से बैठक की। इसमें यह चर्चा भी हुई की शाहपुर की आवाम किस प्रकार मूलभूत सुविधाओं का उपयोग कर सकती है तथा इस संबंध में आने वाली रुकावटों का निवारण कैसे किया जाएगा।

केवल सिंह पठानिया ने जहां आवाम के हित की बात कही वहीं उन्हें सुविधाएं देने के लिए अधिकारियों तथा कर्मचारियों को भी जरूरी इंतजाम आप करने की वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पटवारी और कांनूनगो के लिए अच्छी क्वालिटी के लैपटॉप और कंप्यूटर दे कर बेलनेस किया जाएगा।

जिससे कार्य जल्द हों व सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के व्हाट्स ऐप गु्रप बनाएं और सारी जानकारी उसमें डाले। इस गु्रप के जो आदेश होंगे उनको सरकारी आदेश ही होंगे। किसानों की सुबिधा के लिए जायका प्रोजेक्ट बीज कलेक्शन सेंटर वारे भी विस्तार से चर्चा हुई।

विधायक ने नगर पंचायत शाहपुर के नक्शों की स्वीकृति के लिए तय फीस की डिटेल मांगी जो जनता के बीच रखी जाए, जिससे जनता को पता चले कि किस नक्से को पास करने के लिए कितनी फीस है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बीडीओ ऑफिस के लिए पांच करोड़ की राशि स्वीकृति कर दी है।

जलशक्ति विभाग में आईपीएच की 38 करोड़ की स्कीम से विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के लगभग 20 पंचायतों को लाभ मिलेगा। दो करोड़ दस लाख से एग्रीकल्चर एप्रो सेंटर का भवन बनाया जाएगा। जल्द ही रिडक़मार पीएचसी में तीन मेडिकल ऑफिसर की पोस्ट भरी जाएगी व जल्दी ही धार कंडी क्षेत्र की जनता को एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...