चार अप्रैल को फिर कैबिनेट, आउटसोर्स कर्मचारियों और नई भर्तियों को लेकर कैबिनेट में फैसला

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट की बैठक मंगलवार शाम को बुलाई है। विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद राज्य सचिवालय में 5:30 बजे यह बैठक होगी। चार दिन की ब्रेक के बाद तीन अप्रैल सोमवार को विधानसभा का बजट सत्र दोबारा से शुरू हो रहा है।

छह अप्रैल को इसका समापन होगा, इसलिए सत्र के आखिरी चार दिन बचे हैं। चार अप्रैल को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों को मंजूरी दी जानी है।

मुख्यमंत्री ने 17 मार्च की अपने बजट भाषण में दो विधेयक इसी सत्र में लाने का ऐलान किया था। इसमें एक बिल उद्योग विभाग का इन्वेस्टमेंट ब्यूरो के गठन को लेकर है, जिसके तहत उद्योगपतियों के लिए सभी तरह की मंजूरियां ब्यूरो के माध्यम से सरकारी विभाग ले कर देंगे।

मुख्यमंत्री ने एक और विधेयक एनडीपीएस एक्ट में बदलाव करने को लेकर लाने की बात कही है। सीएम ने ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी बात की थी। हालांकि एनडीपीएस एक्ट में संशोधन का एक विधेयक जयराम सरकार के दौरान भी 2018 में विधानसभा से पारित होकर दिल्ली भेजा गया था।

इसे आज तक केंद्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी है। आउटसोर्स कर्मचारियों और नई भर्तियों को लेकर भी इस कैबिनेट में सरकार फैसला ले सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...