पालमपुर-सुजानपुर हाईवे पर हादसा, नागनी के पास ट्रक-कार की टक्कर में 4 लोग घायल

--Advertisement--

पालमपुर – नवीन शर्मा

पालमपुर-सुजानपुर हाईवे पर नागनी के पास फस्टा मोड़ पर ट्रक व कार की टक्कर हो गई। वहीं टक्कर के बाद ट्राला सड़क से नीचे लुढ़क कर पलट गया। हादसे में घायल कार सवार एक व्यक्ति की हालत गम्भीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रैफर कर दिया है। वहीं 2 लोगों को पालमपुर अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार देर सायं करीब 7 बजे एक ट्रक ट्राला टाइलों से लदा हुआ पालमपुर से सुजानपुर की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही देवी मंदिर से नीचे फस्टा की तीखी उतराई में मोड़ पर पहुंचा तो ड्राइवर ने ट्राले पर से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान पालमपुर की ओर आ रही एक कार (एचपी 01डी-6812) को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में कार चालक मिट्ठू उर्फ हर्ष शर्मा निवासी भाडल देवी भवारना को भी गंभीर चोटें आई हैं। कार में देवेंद्र शर्मा निवासी भाडल देवी व सुरेश कुमार निवासी हैंजा भी सवार थे, जिनमें से सुरेश कुमार को सिर व मुंह में गम्भीर चोटें आई हैं। उसे टीएमसी रैफर किया है। वहीं ट्रक चालक व परिचालक का उपचार पालमपुर में करवाया जा रहा है।

थाना भवारना के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि ट्रक व कार की टक्कर हुई है तथा मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...