रिस्सा तथा नवाही पंचायत से दो महिलाओं को राष्ट्रपति से मिलने का मिला मौका

--Advertisement--

भांबला – नरेश कुमार

सरकाघाट की ग्राम पंचायत रिस्सा की निवासी प्रोमिला देवी तथा नवाही के बरच्छबाड़ की निवासी सीमा देवी को भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी से मिलने का मौका मिला!

दोनों महिलाएं लगभग एक वर्ष से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं तथा ब्लॉक सरकाघाट के निर्देशानुसार बतौर आईसीआरपी पद पर कार्य कर रहीं हैं तथा गाँव गाँव में स्वयं सहायता समूहों , महिला मण्डलों को समय समय पर प्रशिक्षित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं इसी के चलते इन्हें यह मौका मिला!

जिला मण्डी से लगभग बीस महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया! आपको बता दें कि शुक्रवार को देश भर के आदिवासी समुदायों सहित महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष निमंत्रण पर दिल्ली के अमृत उद्यान का दौरा किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया और उनसे बातचीत की। अमृत ​​उद्यान ने विशेष मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए थे और यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूरी तैयारी की गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...