भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने कृषि मंत्री चन्द्र कुमार पर साधा निशाना

--Advertisement--

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ की गई टिप्पणी को लेकर कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार को भाजपा ने आड़े हाथों लिया है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने चन्द्र कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है जोकि निंदनीय व घृणित है।

संजय गुलेरिया ने कहा कि मंत्री चन्द्र कुमार पर उम्र का तकाजा है तथा उम्र के हिसाब से वह सतिया गए हैं। उनको खुद ही पता नहीं चल रहा है कि वह क्या बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तो उनको 18 सालों के बाद सत्ता मिली है तथा ऐसे में लंबे अंतराल तक बाहर रहने के कारण अब उनको राजनीति का कोई पता नहीं चल रहा है।

भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने कहा कि चन्द्र कुमार को जो विभाग दिया गया है, उससे भी चन्द्र कुमार आहत हैं तथा उसका गुस्सा अनापशनाप बयानबाजी करके निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चन्द्र कुमार का अब राजनीति करने का नहीं अपितु घर पर बैठकर आराम करने का समय है।

भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने कहा कि कांग्रेस की सत्तासीन सरकार ने 10 गारंटियां दी थीं जिसमें से गोबर व दूध खरीदने सहित बेसहारा पशुओं को सहारा देने की गारंटियां मंत्री चन्द्र कुमार के हिस्से में आती हैं तो मंत्री चन्द्र कुमार बताएं कि दूध व गोबर कब खरीद रहे हैं तथा बेसहारा पशुओं को सहारा कब मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मंत्री चन्द्र कुमार अमर्यादित भाषा को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें अन्यथा उनके खिलाफ भाजपा कार्रवाई करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...