हिमाचल प्रदेश की इस पंचायत में बर्थडे पार्टी, शादी समारोह के आधुनिक रिवाजों पर लगाई रोक

--Advertisement--

ग्रामीणों के इस निर्णय को जिला के अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों द्वारा भी सहारा जा रहा है और सभी इसे सही निर्णय मान रहे है। 

किन्नौर – एस पी क्यूलो मथास

जनपद की सुमरा पंचायत ने जिला में बढ़ रहे आधुनिक रीति-रिवाज को बंद करने का प्रस्ताव पारित किया है। उपप्रधान सुमरा पंचायत छेरिंग की अध्यक्षता में ग्राम सभा की विशेष बैठक की गई। जिसमें जिला में चल रही आधुनिक रीति-रिवाजों को बंद करने का प्रस्ताव पास किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ सालों से किन्नौर की कई शादियों सहित जन्म दिवस पर नए रिवाज चलाए जा रहे है, जोकि हमारे पौराणिक रीति-रिवाजों के विरूद्ध है।

आधुनिक रीति-रिवाज के आने से हमारे सदियों पुराने रीति-रिवाजों और संस्कृति को आने वाले दिनों में ओर अधिक नुकसान हो सकता है।

ऐसे में आधुनिक रिवाज जैसे केक काटने, शादी में जूते छिपाने, शादी में सेहरा बांधना व मेहंदी रस्म जैसे समारोहों को पूरी तरह से बंद करने का प्रस्ताव पारित किया है।

ग्रामीणों के इस निर्णय को जिला के अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों द्वारा भी सहारा जा रहा है और सभी इसे सही निर्णय मान रहे है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...