राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता रद्द करना गलत: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कन्वीनर सुनील बलोरिया की अध्यक्षता में रेस्ट हाउस शाहपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को आपत्ति जताई और केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।

इस मौके पर सुनील बलोरिया ने कहा कि राहुल गांधी का कसूर इतना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री के मित्र अदाणी के ऊपर 20,000 करोड रुपए का प्रश्न किया था। इसके बदले में मोदी सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद्द करवा दी।

मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी आजादी से पहले लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। केंद्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर जनता पर जितना मर्जी अत्याचार कर ले लेकिन कॉन्ग्रेस पार्टी सच के साथ कोई समझोता नहीं करेगी और इसके लिए लड़ती रहेगी। अगर भारतीय जनता पार्टी में राहुल गांधी किसान सदस्यता बहाल नहीं की तो सड़क पर उतर कर दर्शन किया जाएगा।

इस राम शाहपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा ओंकार सिंह ने कहा कि इस समय देश का लोकतंत्र खतरे में हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। इसके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव पटियाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। इसी कारण भाजपा सरकार सत्ता के नशे में लोक विरोधी काम कर रही है।

इस दौरान ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीना ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने केवल जनता की आवाज को संसद मैं उठाया है इसी कारण उनको सत्ता से बाहर करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है और उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है। भाजपा कह रही है कि राहुल गांधी देश की जनता से माफी मांग ले लेकिन राहुल गांधी ने कोई गलती ही नहीं कि है तो वह किस बात की माफी मांगेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा ओंकार सिंह, सुशील शर्मा, रिंकू बलोरिया, नीना ठाकुर, कारण परमार पिंटू, अश्वनी चौधरी, तिलक गुलेरिया, संजू चौधरी और तनु महाजन आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...