बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा चैत्र नवरात्रों के अंतिम दिन उपायुक्त कांगड़ा ने सपरिवार मां के चरणों में माथा टेका और महा शतचंडी यज्ञ में डाली पूर्णाहुति

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा, चैत्र नवरात्रों के अंतिम दिन उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल सपरिवार मां के दर पर पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने सर्वप्रथम महा शतचंडी यज्ञ में पूर्णाहुति डाली।

उन्होंने पत्नी तथा बेटियों के साथ मिलकर कन्या पूजन किया। मुख्य पुजारी उमेश शर्मा ने मंदिर में उपायुक्त कांगड़ा द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई।

एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने उपायुक्त कांगड़ा साथ माता के श्रद्धालुओं के लिए और बेहतर सुविधाएं दिए जाने के विषयों पर चर्चा की। उपायुक्त कांगड़ा द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया।

आज नवमी के दिन माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और प्रशासन ने व्यवस्थित तरीके से सभी को दर्शन करवाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...