एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के न्यू बॉयज हॉस्टल के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के न्यू बॉयज हॉस्टल में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिंदु पटियाल ने शिरकत की। इसके अतिरिक्त गर्ल्स हॉस्टल की चीफ वार्डन प्रो मंजू पार्ती एवं डॉ यांचन डोलमा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

न्यू बॉयज हॉस्टल में पधारने पर चीफ वार्डन डॉ नरेश शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान करके औपचारिक स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ । मंच संचालन सत्यम संदल ने किया ।

समारोह के दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रितिक, हर्षवर्धन और ओंकार ने बॉलीवुड एवं पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए ।खेमराज, आर्यन और शुभम ने डांस परफॉर्मेंस दी। साहिल वर्मा, अंकित राणा और विशाल वर्मा कार्यक्रम के व्यवस्थापक रहे।

मुख्य अतिथि बिंदु पटियाल ने सभी छात्रों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्होंने कहा कि वे इस समारोह में आकर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं और उनके मन में अपने छात्र जीवन की यादें ताजा हो गई हैं।

प्रो मंजू पार्ती ने भी सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि सभी छात्र अपने जीवन में श्रेष्ठ से श्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त करें।

न्यू बॉयज हॉस्टल के चीफ वार्डन डॉ नरेश शर्मा ने कहा कि हमारे छात्र पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हमेशा अग्रणी रहते हैं। अंत में डॉ अरूणदीप शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर डॉ आशीष मेहता, डॉ कुलदीप सिंह , डॉ अरूणदीप शर्मा, स्पोर्ट्स कोच विनय डढवाल एवं छात्रावास के समस्त छात्र उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...