राज्यपाल हिमाचल प्रदेश ने किए माता बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के दर्शन

--Advertisement--

27 मार्च, कांगड़ा – राजीव जस्वाल

आज हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ला माता बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के दर्शन करने पहुंचे। कांगड़ा मंदिर पहुंचने पर एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर और मंदिर अधिकारी सुरेश शर्मा ने पुष्प भेंट करके उनका स्वागत किया।

मुख्य पुजारी उमेश शर्मा ने माननीय राज्यपाल से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई तत्पश्चात उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की। मुख्य पुजारी उमेश शर्मा ने मंदिर इतिहास के बारे में भी माननीय राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को जानकारी दी।

उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने माननीय राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ला को माता बज्रेश्वरी की तस्वीर तथा उनकी धर्मपत्नी को कांगड़ा पेंटिंग भेंट की। उपायुक्त कांगड़ा ने माननीय राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी को कांगड़ा पेंटिंग के बारे में जानकारी दी।

माननीय राज्यपाल ने विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा। उन्होंने कहा माता बज्रेश्वरी की कृपा पूरे देशवासियों पर बनी रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...