हरिपुर-वनखण्डी मार्ग पर मिली एक्सपायरी दवाइयों की खेप

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

हरिपुर वनखण्डी संपर्क मार्ग पर तताहन में सड़क किनारे दवाइयों की पड़ी हुई बोतल, ट्यूबस, टैबलेट व इंजेक्शन मिले हैं तथा यह दवाइयां एक्सपायरी हो चुकी हैं। एक्सपायरी होने के बाद इन दवाइयों की खेप को खुले में ही फैंक दिया गया है।

अभी तक प्रशासन बेखर है कि यह ढेर सारी दवाइयां आखिर आई कहाँ से ओर किसने इस खुली जगह पर दवाइयों की खेप को फैंका यह अभी तक जांच का विषय बना हुआ है।

इन दवाइयों में कुछ पैरासिटामोल, इंजेक्शन व एंटीबायोटिक की बोतल व काफी सारे कफ सिरप हैं जिला में अभी तक 3 से 4 मामले खुले में दवाइयों के फैंकने के सामने आ चुके है।

बुद्धिजीवियों ने बताया कि इस तरह से एक्सपायरी दवाइयों को खुले में फेंक देने से बरसात में ये दवाइयां नाले के पानी मिल सकती हैं जिससे पानी दूषित होने के कारण कोई बड़ी घटना हो सकती है।

आखिरकार यह खेप किसने फेंकी है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बुद्धिजीवियों ने मांग की है कि इसकी जांच करवाई जाए तथा जिस किसी के द्वारा यह दवाइयां फैंकी गई हैं, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...