पुलिस ने उजाड़ी अफीम की अवैध खेती, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

नशे के अवैध कारोबार के ख्लिाफ कार्रवाई करते हुए कुल्लू जिला की बंजार पुलिस ने चिपणी क्षेत्र में अवैध तौर पर उगाई गई अफीम की खेती को नष्ट करने के साथ ही चार मामले दर्ज किए हैं।

इन चार मामलों में से पुलिस ने 2 में व्यक्तियों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि 2 मामलों में अभी तक नामों का खुलासा नहीं हुआ है। जिसके चलते 2 मामलों में राजस्व विभाग से मिलकर डिमार्केशन की जाएगी।

पुलिस के अनुसार उनकी टीम ने बंजार क्षेत्र के चिपणी में केवल राम पुत्र स्व. भगवान दास निवासी चिपणी डाकघर बठाहड़ तहसील बंजार के 4 बिस्वा खेत में अवैध अफीम की खेती के 1225 पौधे नष्ट किए।

दूसरे मामले में पुलिस ने चिपणी में ही 5 बिस्वा भूमि में प्रताप पुत्र स्व. जीत राम निवासी मझाटन डाकघर बठाहड़ तहसील बंजार के खेत से अफीम के 2120 पौधे नष्ट किए।

तीसरे मामले में भी 5 बिस्वा में अवैध अफीम खेती के 4509 पौधे पाए गए। जिसमें अभी तक जमीन मालिक का नाम पता नहीं चल पाया है। चौथे मामले में 8 बिस्वा भूमि में 5000 पौधे मिले।

इस मामले में भी अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार उपरोक्त मामलों में जमीन की निशानदेही करने के बाद नामजद व्यक्ति के साथ साथ अज्ञात लोगों की भी पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...