राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के अर्थशास्त्र विभाग ने धूमधाम से मनाया विदाई समारोह

--Advertisement--

वैभव मिस्टर फेयरवेल जबकि तनु शर्मा चुनी गई मिस फेयरवेल

पालमपुर, 27 मार्च – नवीन शर्मा

शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के अर्थशास्त्र विभाग ने बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने बीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया।

समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह की शोभा बढ़ाई। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने समारोह के आयोजन के लिए कनिष्ठ विद्यार्थियों और अध्यापकों का धन्यवाद किया । मंच संचालन मुस्कान और सुहानी द्वारा किया गया।

विदाई समारोह में मिस पर्सनैलिटी प्रियंका कपूर, मिस्टर पर्सनैलिटी अरविंद, मिस्टर फेयरवेल वैभव जबकि मिस फेयरवेल तनु शर्मा को चुना गया।

विदाई समारोह में अर्थशास्त्र विभाग एसोसिएट प्रोफेसर कल्पना शर्मा और सहायक प्रोफेसर सुनीता कटोच ने भी विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं और तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...