तेज रफ़्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, खाई में लुढ़की, 10 से ज्यादा मजदूर बाल बाल बचे

--Advertisement--

बस से टकराने के बाद लगभग 50 मीटर दूर जाकर रुका ट्रक, हादसे के वक्त बस में सवार 10 के करीब वर्कर्स बाल-बाल बच गए, बस का हुआ काफी नुकसान।

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत कुठियाड़ी में वर्कर्स को लेने के लिए खड़ी ल्यूमिनस उद्योग की बस को पीछे से आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बस सड़क से उतरकर खाई में लुढ़क गई। हादसे के वक्त बस में सवार 10 के करीब वर्कर्स बाल-बाल बच गए, मगर बस का काफी नुकसान हुआ है।

बस चालक कुश कुमार पुत्र रणजोत सिंह वासी प्रताप नगर अंब ने बताया कि फैक्ट्री की बस नम्बर HP02-5206 में बसाल के वर्कर्स गगरेट के लिए रवाना हुए थे।

कुठियाड़ी में बस यहां से चढ़ने वाले वर्कर्स को लेने के लिए रुकी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक नंबर PB12T-9286 ने टक्कर मार दी। इससे बस सड़क से उतरकर खाई में गिर गई।

थाना प्रभारी अंब के बोल

थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के वक्त इस बस में 10 वर्कर्स सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। ट्रक की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वह बस से टकराने के बाद लगभग 50 मीटर दूर जाकर रुका।

ट्रक चालक की पहचान रविंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव सहोडा तहसील दसुआ जिला होशियारपुर के रूप में हुई। हादसे के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...