शाहपुर: दरगेला के राहुल पठानियां ने राज्यस्तरीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में झटके तीन गोल्ड मैडल

--Advertisement--

विधायक केवल पठानियां सहित व पंचायत प्रतिनिधियों ने विजेता प्रतिभागी को दी बधाई।

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत पड़ते दरगेला पंचायत के ठम्बा गांब के राहुल पठानियां ने शिमला के काली बाड़ी हॉल मे आयोजित हुई मिस्टर एंड मिसेस हिमाचल एनपीसी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पावरलिफ्टिंग में तीन गोल्ड मेडल हासिल किए।

जानकारी के लिए बता दे कि राहुल पठानियां ने 64 किलोग्राम वजन श्रेणी में 430 किलोग्राम वजन उठा के कीर्तिमान हासिल कर तीन गोल्ड मेडल हासिल किए। जिससे इनके गांव मे खुशी का माहौल है। वहीं राहुल पठानिया का दुरगेला में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

राहुल पठानियां ने इस कीर्तिमान से अपने माता – पिता, अपने गांव और इलाके के साथ साथ अपने जिम (द रामा जिम) का नाम रोशन किया है। राहुल पठानियां अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों (अंकुश राठौर द रामा जिम कोच) को दे रहे है।

द रामा जिम के कोच अंकुश राठौर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुरगेला पंचायत के राहुल पठानिया ने 64 किलोग्राम भार वर्ग में 430 किलोग्राम भार उठाकर तीन गोल्ड मेडल जीतकर इलाके में कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होनें कहा कि पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया है।

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानियां, पंचायत प्रधान भारती चौहान, उप-प्रधान संदीप कुमार (डिंपल), गन्धर्व सिंह पठानियां, बलविंदर सिंह पठानियां, विजय पठानियां, नितिश पठानियां ने विजेता राहुल पठानिया को बधाई दी है तथा भविष्य में इस तरह का प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...