हिमाचल: शराबी बेटे ने बोतल से वार कर की पिता की हत्या, दादी पर भी जानलेवा हमला

--Advertisement--

शिमला, 21 मार्च – नितिश पठानियां 

राजधानी शिमला में एक दिल-दहलाने वाली वारदात सामने आई है। शराब पीने वाले नशेड़ी बेटे ने अपने ही बाप की हत्या कर दी। बेटे ने शराब की बोतल से पिता पर वार किया, जिससे वह बुरी तरह लहूलहान हुआ और उसने दम तोड़ दिया।

इसके बाद आरोपी ने अपनी दादी पर कुकर से जानलेवा हमला किया। इससे वह चोटिल हुई है। दादी की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये मामला छोटा शिमला थाना अंतर्गत विकास नगर का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विकासनगर में रहने वाले 22 वर्षीय नवप्रीत ने अपने पिता 44 वर्षीय विजय की हत्या कर दी।

मृतक विजय पूर्व में सरकारी विभाग में तैनात था और उसने रिटायरमेंट ले ली थी। मृतक की पत्नी काफी समय पहले घर छोड़ कर चली गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बाप-बेटा दोनों नशे के आदि थे। सोमवार को किसी बात को लेकर बाप-बेटे के बीच तकरार हुआ और वो हत्याकांड में बदल गया।

मृतक विजय की मां आशा भाटिया निवासी कैथू ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि वह अपने बेटे से मिलने विकासनगर गई, जब वह कमरे में दाखिल हुई, तो उसने देखा कि उसका बेटा विजय विस्तर पर पड़ा है और कमरे में खून बिखरा हुआ था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने कमरे में मौजूद अपने पोते नवप्रीत से इस बारे पूछा, तो उसने कुकर से उस पर वार कर दिया। इसके बाद आशा भाटिया ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 व 323 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...