ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया को कर्मचारी कामगार कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष बनाने की उठी मांग

--Advertisement--

रक्कड़ 20 मार्च – आशीष कुमार 

जसवां प्रागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरिंदर मनकोटिया को एक बार फिर सरकार में कर्मचारी कामगार कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ओर आम जनता ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु से जल्द से जल्द सरकार में उपाध्यक्ष बनाने हेतु आग्रह किया है ताकि जसवां प्रागपुर के विकास में चार चांद लगाये जा सके।

अश्वनी ,सूरज डिम्पल, वरुण ,आकाश ,अनुराधा ओर हजारों समर्थको ने बात करते हुए कहा कि सुरिंदर मनकोटिया के ही जसवां प्रागपुर में कांग्रेस का भविष्य है।

आपको बता दे जब मुख्यमंत्री की पत्नी के खिलाफ स्थानीय विधायक की सभा मे अभद्र नारे लगाए थे तो वो शख्स ठाकुर सुरिंदर सिंह मनकोटिया ही है जिन्होंने विक्रम ठाकुर का पुतला जलाया था और अभद्र नारे लगाने बालो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

उसके बाद ही पूरे हिमाचल में लोगो ने विधायक के पुतले जलाना शुरू हुए थे। अब देखने होगा कि मुख्यमंत्री अपने ससुरालियों को कब तक ठाकुर सुरिन्दर मनकोटिया को उपाध्यक्ष बनाकर तोहफा देते है।

ज्ञात रहे पूर्व कॉग्रेस सरकार में सुरिंदर मनकोटिया कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...