राजा का तालाब – ज्वाली – नगरोटा सूरियां सडक़ खतरे की घंटी

--Advertisement--

मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों का राज लोक निर्माण विभाग नहीं ले रहा सुध

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

राजा का तालाब- ज्वाली -नगरोटा सूरियां मार्ग की हालत किसी खड्ड से कम नहीं है। जगह.जगह गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं तथा प्रतीत होता है कि सडक़ में गड्ढे नहीं अपितु गड्ढों में सडक़ है।

वाहन चालक हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। नया से नया वाहन ठलक कर रह जाता है जिसके हॉर्न को छोडक़र बाकी सबकुछ स्वयं ही बजता है।

पहले लोक निर्माण विभाग ने सडक़ पर पड़े गड्ढों को मिट्टी से भर दिया था लेकिन पहली बारिश ने ही मिट्टी को धो डाला था सडक़ के गड्ढे बाहर आ गए। कई बार तो वाहन चालक अपने वाहन को गड्ढों में पडऩे से बचाते बचाते एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं।

ज्वाली में तो लोक निर्माण विभाग के बाहर ही गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं लेकिन विभागीय अधिकारी सोए हुए हैं। यह मार्ग विधानसभा क्षेत्र फतेहपुरए जवालीए देहरा को जोड़ता है लेकिन इस सडक़ की सुध नहीं ली जा रही है।

ज्वाली से चन्द्र कुमार मंत्री हैं तथा फतेहपुर से भवानी पठानिया व देहरा से होशियार सिंह विधायक हैं परन्तु कोई भी नेता इस सडक़ की खस्ताहालत को लेकर गंभीर नहीं है।

इस मार्ग की हालत भाजपा राज में भी नहीं सुधर पाई और न ही अब कांग्रेस राज में कोई सुधार दिख रहा है। निकासी नालियां बन्द पड़ी हैं, पुलियां ब्लॉक हैं।

बुद्धिजीवियों ने कहा कि इस सडक़ की हमेशा ही अनदेखी हुई है। बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंहए कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार से मांग उठाई है कि राजा का तालाब.जवाली.देहरा मार्ग की हालत को सुधारा जाए।

इस बारे में लोक निर्माण विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता रवि भूषण ने कहा कि मार्ग की हालत को जल्द ही सुधारा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...