महिला ने लगाया गांव के ही व्यक्ति पर रेप की कोशिश का आरोप

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

बरोटीवाला पुलिस थाना के अंतर्गत एक महिला ने अपने ही गांव के रहने वाले एक व्यक्ति पर रेप की कोशिश व जानलेवा हमले का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि जब वह अपने खेत में घास काटने के लिए गई थी तो वहीं पर आरोपी आया और उसने उसके साथ पहले रेप की कोशिश की।

महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी व्यक्ति ने उसे धमकाया और जब वह वहां से भागने लगी तो उसके ऊपर तेज हथियार से हमला कर दिया। जिसके कारण चीख-पुकार की।

आवाज सुनकर उसके घर वाले व अन्य गांव वाले मौके पर पहुंच गए और उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पीड़ित महिला को इलाज के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया।

जहां पर अब पीड़िता का इलाज करवाया जा रहा है और पीड़ित महिला और उसके परिवार की ओर से पुलिस थाना बरोटीवाला में आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्यवाही की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...