दीपक ने जीता होली उत्सव कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला

--Advertisement--

Image

रस्साकशी में सुजानपुर और कबड्डी में हमीरपुर ने मारी बाजी

सुजानपुर 09 मार्च – हिमखबर – डेस्क 

चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2023 के दौरान महिलाओं की रस्साकशी और पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इनके अलावा महिलाओं और पुरुषों के लिए कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता के फाइनल में विकास खंड सुजानपुर और विकास खंड टौणी देवी की टीमों ने जोर-आजमाइश की, जिसमें सुजानपुर की टीम ने बाजी मार ली। विजेता टीम को पांच हजार रुपये और उपविजेता को 3500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल हमीरपुर ब्लॉक और नादौन ब्लॉक के बीच खेला गया, जिसमें हमीरपुर की टीम विजेता रही। कबड्डी की विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 6500 रुपये और उपविजेता को 3500 रुपये की राशि प्रदान की गई।

कुश्ती प्रतियोगिता में दीपक ने फाइनल मुकाबला जीतकर 21 हजार रुपये एवं गुर्ज अपने नाम किया, जबकि दूसरे नंबर पर रहे हमीरपुर के पहलवान बबलू को 17 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...