प्रदेश में अब 25-26 को बारिश-बर्फबारी के आसार

--Advertisement--

Image

सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ अंधड़ चलने का यलो अलर्ट।

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में आज और शुक्रवार को मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अनुमान लगाया है। इस दौरान बारिश-बर्फबारी की कोई संभावना नहीं हैं, जबिक 25 फरवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय होगा।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश-बफबारी के आसार हैं। 25 व 26 फरवरी को कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

मध्य पर्वतीय कुछ भागों में 26 फरवरी को अंधड़ चलने का यलो अलर्ट भी जारी हुआ है। वहीं, उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर आज भी हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

बीते 24 घंटों के दौरान नादौन में 35, मशोबरा 27, शिमला 24, हमीरपुर 17, मनाली 16, रामपुर 15, सराहन 14 और कोठी में 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को हुई बारिश बर्फबारी के बाद दिक्कतें फिर से बढ़ गई है। प्रदेश में 120 सडक़े और 173 ट्रांसफार्मर फिर से बंद हो चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...