बद्दी की पैकेजिंग कंपनी पर आयकर विभाग की रेड

--Advertisement--

Image

देश भर में 64 ठिकानों पर एक साथ हुई कार्रवाई

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

आयकर विभाग की टीम ने बद्दी स्थित यूफ्लेक्स कंपनी के यूनिट पर रेड की है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई यूफ्लेक्स कंपनी के देशभर के 64 ठिकानों पर एक साथ की गई है। कंपनी पर वित्तीय अनियमत्तताओं के अलावा लेनदेन में बड़ी गड़बड़ी का आरोप है।

आयकर अधिकारियों की कार्रवाई शुरू होते ही यूफ्लेक्स के कर्मचारियों की कंपनी में एंट्री बंद कर दी गई है और पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक़ औद्योगिक क्षेत्र बद्दी स्थित अल्टीमेट फ्लैक्सपैक लिमिटेड कंपनी के ठिकाने पर मंगलवार सुबह पांच बजे से यह कार्रवाई चल रही है। इनकम टैक्स की टीम वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कंपनी के दस्तावेज़ों को खंगाल रही है।

इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी देश के 15 शहरों में कंपनी के करीब 64 ठिकानों पर की जा रही है। बताया जा रहा है की यह कार्रवाई कंपनी और कंपनी के निदेशकों के खिलाफ हो रही है।

बता दें कि यूफ्लेक्स लिमिटेड कंपनी का पूरे देश में बड़े स्तर पर कंटेनर और पैकेजिंग क्षेत्र में काफी बड़ा कारोबार है। कंपनी के राजधानी दिल्ली, नोएडा, मुम्बई, जम्मू, चेन्नई, देहरादून, कोलकाता, हिमाचल के बद्दी, हरियाणा के फरीदाबाद इत्यादि लोकेशन पर इनकम टैक्स के अधिकारी सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...