बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम पर शो के दौरान हमला

--Advertisement--

Image

म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम और उनके भाई पर हमला, ऐसी है सिंगर की हालत

व्यूरो रिपोर्ट

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम पर शो के दौरान हमला हुआ है। सिंगर पर यह हमला चेंबूर इलाके में हुआ है। इस हमले में सोनू निगम के भाई को भी चोटें आई हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम की हातल स्थिर है जबकि उनके भाई को अधिक चोटें आई हैं।

सिंगर का कहना है कि उनके बॉडीगार्डस ने उन्हें इस हमले में सुरक्षित बचा लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनू निगम पर यह हमला उद्धव गुट के विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे ने किया है।

बता दें कि पिछले चार दिनों से स्थानीय विधायक प्रकाश फाटेरपेकर की ओर से ‘चेंबूर फेस्टिवल’ चल रहा था। सोमवार (20 फरवरी) को कार्यक्रम का आखिरी दिन था।

सोनू निगम स्टेज पर जब परफॉर्म कर रहे थे तभी विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे ने सोनू की मैनेजर साईराज के कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और बदतमीजी से बात की।

परफॉर्मेंस के बाद जब सोनू स्टेज से नीचे उतर रहे थे तो विधायक के बेटे ने हड़बड़ी में सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान सोनू के बॉडीगार्ड हरि ने उसे तमीज से सेल्फी लेने की हिदायत दी।

इसपर विधायक के बेटे को गुस्सा आ गया और उसने हरि को धक्का मार दिया। इस दौरान उसने सोनू निगम को भी धक्का मारा। बॉडीगार्ड हरि ने फौरन सोनू थाम लिया और उन्हें गिरने से बचाया।

इसके बाद विधायक के बेटे ने रब्बानी मुस्तफा खान को धक्का मार दिया, जिन्हें काफी चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...