गुजरात में लड़कियों के लिए मोबाइल फोन बैन

--Advertisement--

Image

ठाकोर समुदाय का फरमान, दोस्ती-अफेयर-लव मैरिज के लिए बताया जिम्मेदार

व्यूरो रिपोर्ट

गुजरात में लड़कियां अब मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। ठाकोर समुदाय ने यह फरमान जारी किया है। ठाकोर समुदाय ने परंपराओं में सुधार लाने के लिए प्रस्ताव पारित करते हुए, लड़कियों को मोबाइल फोन का उपयोग करने से रोकने का फैसला किया।

प्रेम संबंधों, लड़कियों और लडक़ों के बीच दोस्ती या अंतरजातीय विवाहों का उल्लेख किए बिना समुदाय का विचार था कि नाबालिग लड़कियों में सैल फोन के इस्तेमाल के कारण बहुत सारी गलत चीजें हो रही हैं और इसलिए उन्हें सैल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

दरअसल बनासकांठा जिला के भाभर तालुका के लुनसेला गांव में ठाकोर समुदाय की एक बैठक में यह प्रस्ताव कांग्रेस विधायक वाव गेनीबेन ठाकोर की उपस्थिति में पारित किया गया। सगाई और विवाह समारोहों में अनुमति प्राप्त मेहमानों की संख्या को सीमित करने के लिए उन्होंने सुधार कदम उठाया।

प्रस्ताव के अनुसार, सगाई या विवाह समारोह में केवल 11 लोगों को शामिल होना चाहिए। प्रत्येक गांव जहां ठाकोर समुदाय के सदस्यों की अच्छी संख्या है, सामूहिक विवाह की व्यवस्था करनी चाहिए और शादी और सगाई पर खर्च को नियंत्रित किया जाना चाहिए।

शादी में कोई डीजे साउंड सिस्टम नहीं रखा जाना चाहिए। यह भी कहा गया कि ठाकोर समुदाय को उन परिवारों पर जुर्माना लगाना चाहिए, जो सगाई के बाद संबंध तोड़ते हैं। जुर्माने के रूप में एकत्रित धन का उपयोग शिक्षा और सामुदायिक सुविधाओं के निर्माण के लिए किया जाना चाहिए।

यदि लड़कियां उच्च शिक्षा के लिए शहर जा रही हैं, तो गांव के समुदाय के सदस्य उनके लिए परिवहन की व्यवस्था करें, जैसा कि प्रस्ताव में उल्लेख किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...