खण्ड स्तर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली की विद्यालय प्रबन्धन समिति को मिला प्रथम पुरस्कार

--Advertisement--

Image

बनीखेत शिक्षा खण्ड का प्रतिनिधत्व करेगा नगाली स्कूल।

चम्बा – भूषण गुरुंग

एक भव्य समारोह में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने खण्ड स्तर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली की विद्यालय प्रबन्धन समिति को सम्मानित किया।

शिक्षा खण्ड के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को पछाड़ते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और 3100 रुपए का नकद पुरस्कार, एक समृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। विद्यालय प्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद और प्रबन्धन समिति अध्यक्ष गांधी राम ने स्टाफ सदस्यों के साथ यह पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद ने खुशी व्यक्त करते हुए इसका श्रेय विशेष रूप से तीन सदस्यों की कोर समिति फिरोज़ कुमार, सुधीर बलौरिया और अविनेश टंडन को दिया है। जिन्होंने रात दिन मेहनत करके यह दस्तावेज तैयार किया जिसमें विद्यालय की और प्रबंधन समिति की वर्ष भर की उपलब्धियों का ब्योरा है।

साथ ही विद्यालय में कार्यरत स्टाफ के सभी सदस्यों, प्रबन्धन समिति के सभी सदस्यों, पंचायत के सभी प्रतिनिधियों, अभिभावकों, बच्चों और स्थानीय लोगों को भी इसका श्रेय दिया है। जिन्होंने विद्यालय के लिए बहुत योगदान दिया है। ज़िला स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...