बच्चों को मोबाइल फोन से होने वाली हानियों से करवाया अवगत

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

टीम सहभागिता के सदस्य चंद्रेश ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला व्यासर के बच्चों को शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक कराते हुए योगा एवं अन्य गतिविधियां करवाई।

वर्तमान समय में बच्चे मोबाइल फोन का प्रयोग अधिक करने लगे हैं जिससे उन पर मानसिक रूप से तथा उनकी आंखों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

चंद्रेश ने बच्चों को कुछ खेल भी करवाए तथा बच्चों को मोबाइल फोन के अधिक प्रयोग से होने वाली हानियों के बारे में भी अवगत करवाया। साथ ही बच्चों को सलाह दी कि वह मोबाइल फोन का प्रयोग कम- से -कम करें तथा किताबों और खेलों की ओर अपनी रुचि को बढ़ाएं।

सहभागिता के अध्यक्ष बीजू ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम सहभागिता के सदस्य पिछले एक महीने से अपने – अपने क्षेत्रों में विभिन्न तरह के कार्य कर रहे हैं, जिनमें पौधा रोपण, आवारा पशुओं के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाना मुख्य है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया की सहभागिता को आने वाली 28 फरवरी को पांच साल पूरे हो जाएंगे। सहभागिता की स्थापना आज से पांच साल पहले फरवरी 2018 में हुई थी।

तब से अब तक सहभागिता ने सामाजिक कार्य किए हैं। जिनमें मुख्यत: नशे के ऊपर लोगों को जागरूक करना, महिला सशक्तिकरण, खेलों के बारे में जागरूकता व खेलों का आयोजन करना, सड़क नियमों के प्रति जागरूकता मुख्य हैं।

इसके अतिरिक्त पिछले ढाई सालों से टीम ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करवाया। साथ ही टीम सहभागिता समय – समय पर जिला प्रशासन व जिला पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर भी समाजिक हित में अपनी सेवाएं देती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...