70 दिनों में तीसरी बार कर्जा उठाएगी हिमाचल की सुक्खू सरकार, 2 हजार करोड़

--Advertisement--

Image

दो हजार करोड़ कर्ज लेगी हिमाचल सरकार;1300 और 700 करोड़ की दो किस्तों में आएगा लोन, केंद्र सरकार ने दे दी है मंजूरी

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल सरकार अगले बजट से पहले और नया वित्त वर्ष शुरू होने से पूर्व इस महीने भी 2000 करोड़ लोन लेने जा रही है। यह लोन दो किस्तों में लिया जा रहा है। 15 साल की अवधि के लिए एक किस्त 1300 करोड़ की होगी और नौ साल की अवधि के लिए दूसरी किस्त 700 करोड़ रुपए की होगी।

भारत सरकार की मंजूरी के बाद ही यह कदम उठाया जा रहा है। यह राशि ओपन मार्केट से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की नीलामी के माध्यम से ली जाएगी। इसके लिए 21 फरवरी को ऑक्शन रखी गई है और यदि सब ठीक रहा तो 22 फरवरी को राज्य सरकार के कोषागार में ये पैसे आ जाएंगे। दो किस्तों में इसलिए धनराशि को लिया गया है, ताकि राज्य सरकार का भी पेमेंट शेड्यूल भी वैसा ही रहे।

यानी 1300 करोड़ राज्य सरकार को 15 साल बाद 2038 में लौटाने हैं, जबकि 700 करोड नौ साल के बाद ही लौटाने होंगे। इससे पहले सुखविंदर सुक्खू की सरकार ने पिछले महीने 1500 करोड़ का लोन लिया था।

अब 2000 करोड़ का लोन इस महीने लिया जा रहा है और यह संभव है कि अगले महीने मार्च में इससे भी ज्यादा धनराशि लोन के रूप में लेनी पड़े।

दरअसल नई सरकार की योजनाएं और घोषणाएं एक अप्रैल से शुरू हो रहे वित्त वर्ष में ही प्रभावी होना शुरू होंगी। कांग्रेस की गारंटियों को लागू करने की प्रक्रिया भी नए वित्त वर्ष से ही शुरू होनी है।

कर्मचारियों की 11000 करोड़ की देनदारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही कह चुके हैं कि प्रदेश में कर्मचारियों की देनदारी के तौर पर ही 11000 करोड रुपए अभी दिए जाने हैं। इसमें पे-कमीशन के एरियर के अलावा महंगाई भत्ते की कि़स्त भी शामिल है।

इन मामलों पर मुख्यमंत्री अपने बजट भाषण में भी कोई घोषणा कर सकते हैं, इसलिए ये सभी भुगतान करने के लिए कोषागार में पर्याप्त पैसा एकत्र किया जा रहा है।

दूसरी वजह यह है कि नई राज्य सरकार अगले वित्त वर्ष में ज्यादा लोन नहीं ले पाएगी। वर्तमान वित्त वर्ष के लिए लोन की लिमिट को चार फ़ीसदी से बढ़ाकर छह फसदी किया गया है, लेकिन अगले साल से इसे 2.50 फ़ीसदी कम किया गया है। ऐसे में ज्यादा लोन उठाने का मौका इसी साल के आखिरी इन दो महीनों में है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...