
हेलीकॉप्टर या चौपर के लिए मांग पत्र।
देहरा – शिव गुलेरिया
निवदेन कर्ता हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा बिलासपुर कोठीपुरा का रहने वाला हुं.
एम्स हाॅसपिटल बिलासपुर कोठीपुरा में रखने और बनाने के लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा और साथ में जागो बिलासपुर मंच का एजीटेशन जो बिलासपुर उपायुक्त महोदय के प्रागण पीपल के निचे एक महीना तीन दिन तक चला था.
इसका श्रेय जागो बिलासपुर मंच के साथ समस्त बिलासपुर की जनता को भी जाता है क्योंकि बिलासपुर की जनता जागो बिलासपुर मंच का भरपूर सहयोग किया. जिसका परिणाम आज कोठीपुरा में एम्स बना जिससे लोगों को नौकरी जाॅब के साथ-साथ मैडीकल सुविधा मिलनी शुरु हो चुकी है.
यह एक सच्चाई है बिलासपुर कोठीपुरा का नाम भारत के साथ साथ विश्व में जाना जाने लगा। बाहरी राज्यों के लोग भी एम्स का फायदा लेने यहां पहुंच रहे हैं।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी से पहले एक मांग पत्र भेजा था कि सिक्युरिटी में महिलाओं को भी प्रथमिकता दी जाए जिसका परिणाम आज एम्स में पुरुषों के साथ महिलायें भी सिक्युरिटीज़ में ड्युटी दे रही हैं इस के लिए हम नड्डा जी आभार व धन्यवाद करते हैं।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से हमारी एक और मुख्य मांग करते हैं कि हमारा भौगोलिक दृष्टिकोण से पहाड़ी क्षेत्र है और कुछ इलाके अति दुर्गम मार्ग वाले हैं अगर कोई अमरजैंसी कोई बिमार हो, एक्सीडेंटल केस हो या वर्फीले इलाक़े में कोई अमरजैंसी घटना हो जाए तो रोड़ बंद हो सलाईडिंग हुई है.
ऐसे अमरजैंसी हालात के लिए एम्स में एक या दो हैली टैक्सी,हेलिकॉप्टर या चौपर का बंदोबस्त किया जाए हमारी मांग भी है और सुझाव भी है क्योंकि एम्स पर करोड़ों रुपए खर्च करके इतने बड़े एम्स हाॅसपिटल मेें ऐसी सुविधा प्रदान की जाए ताकि अमरजैंसी हालात मेें इस्तेमाल किया जाए.
जैसे कल चंबा में एक व्यक्ति का गला कटने पर माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने अपना हेलिकॉप्टर भेजकर उस व्यक्ति को हेलिकॉप्टर से हाॅसपिटल लाया गया जो एक इन्सानियत की मशाल बन गई है.
राजनैतिक भेदभाव से हटकर इन्सानियत के तौर पर काम किया जाए राजनैतिक उठा-पटक चलती रहती है परन्तु इन्सानियत व मानवता का भाव हर इंसान के अंदर हमेशा जिन्दा रहना चाहिए।मांग पर गौर करें सदैव आभारी रहेंगे।
जयहिंद धन्यवाद
प्रतिलिपि-1- माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु हिमाचल प्रदेश सरकार। शिमला
2- उपायुक्त महोदय पंकज राॅय जिला बिलासपुर
3- एम्स डायरेक्टर डा० वीर सिंह नेगी कोठीपुरा
4- एम्स डिप्टी डायरेक्टर कर्नल राकेश सिंह कोठीपुरा,
निवदेन कर्ता
सैनिक समिति अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा
हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति
संपर्क सुत्र- 8219338144,
