युवक पर तलवार से हमला, जान से मारने का प्रयास; पुलिस ने शुरू की छानबीन

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

पुलिस थाना कोट कहलूर के तहत बैहल निवासी ने मामला दर्ज करवाया है कि दो युवकों ने उस पर तेजधार तलवार से जानलेवा हमला किया है। स्थानीय लोगों की मदद से वह उनके चंगुल से भागा है और जान बचाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस थाना में हरीश कुमार पुत्र शाम लाल निवासी गांव व डाकघर बैहल नयनादेवी क्षेत्र ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई मोटरसाइल पर 10 फरवरी को स्वाहण से बैहल की तरफ आ रहे थे।

हरीश कुमार ने बताया कि वह रेलवे की कंपनी में मजदूरी का काम करता है और उस समय छोटे भाई के साथ शाम को वापस घर आ रहा था।

इस दौरान दो युवकों रोहित व सोनू निवासी बैहल ने उस प तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने उसके साथ गाली गलौच किया और मोटर साइकल को भी तोड़ दिया। उनके साथ वहां कुछ और लोग भी शामिल थे।

लड़ाई देखकर वहां पहुंचे स्थानीय लोगों ने हमें बचाया और फिर वहां से हम भाग कर निकल गए। इस दौरान मेरे साथ मेरा सगा भाई बबलू था। पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...