खालसा कॉलेज श्री आनंदपुर साहिब के अध्यापकों ने कॉलेज गेट के बाहर दिया धरना

--Advertisement--

Image

श्री आनंदपुर साहिब – सुभाष चंदेल

पीसीसीटीयू प्रिंसिपल एसोसिएशन और मैनेजमेंट फेडरेशन के बुलावे पर श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज श्री आनंदपुर साहिब के अध्यापकों द्वारा कॉलेज गेट के बाहर धरना दिया गया।

इस मौके बोलते हुए अध्यापक आगुऔ ने पंजाब सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा की नोटिफिकेशन की एक गलती को लागू करके अध्यापकों की सेवा निवृत्ति की उम्र 60 से घटाकर 58 करना अध्यापकों का निरादर करना है।

यह पहली बार है कि, किसी भी नोटिफिकेशन की केवल एक मद को लागू करके बाकी मदो को नजरअंदाज कर दिया गया है। अध्यापक आगूओ ने कहा सत्ता में आने से पहले शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग का बड़ा मॉडल देने वाली सरकार का पाखंडी चेहरा जग जाहिर हो गया है।

एक तरफ उच्च शिक्षा को उजाड़ने के लिए सेवा मुक्ति की उम्र कम की जा रही है। दूसरी ओर विद्यार्थियों के दाखिले को उलझन दार बनाकर नौजवानों को विदेशों की ओर मोड़ने के लिए मजबूर कर रही है।

दाखिला पोर्टल का तर्क हीन फैसला विद्यार्थियों को परेशान करने के लिए मजबूर करेगा। जिससे उच्च  शिक्षा का गिर रहा आंकड़ा और गिरेगा।

इस मौके अध्यापक आगूओ ने कहा यदि इसी तरह रहा तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। यदि हो सका तो अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को भी जोड़ा जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके प्रिंसिपल एसोसिएशन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के जनरल सचिव प्रिंसिपल डॉक्टर जसवीर सिंह, प्रोफेसर प्रभजीत सिंह, डॉक्टर मंजीत सिंह, डॉक्टर परमजीत कौर, डॉ सुरेंद्र कुमार, प्रोफेसर संदीप कुमार ने संबोधन किया और बड़ी गिनती में कॉलेज का समूचा स्टाफ धरने पर बैठे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...