बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने लगाया बदले की भावना का आरोप

--Advertisement--

Image

रिवालसर – अजय सूर्या

प्रदेश की कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है व पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा प्रदेश की जनता की मांग पर लोगों की सुविधा के लिए खोले गए संस्थान सरकार द्वारा बंद किये जा रहे हैं। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने रिवालसर में पत्रकार वार्ता में यह बात कही की।

उन्होने बताया कि बल्ह विधान सभा क्षेत्र में चल रहे विकास के कार्य जैसे नेर चौक का विद्युत मंडल, रिवालसर की आई टी आई, रिवलसर का थाना, दुर्गापुर व स्योहली के किसानों की सुविधा हेतु खोले गए पशु चिकित्सालय, जो लोगों की मांग पर खोले गए कार्यालय थे।

कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इन कार्यालय को बदले की भावनाओं से बंद किया है। बल्ह विधायक ने कहां की जल्द ही इन कार्यालयों की बहाली नहीं की गई तो हम सड़कों पर उतरेंगे और जोरो से इसका विरोध करेंगे।

कांग्रेस सरकार अभी तक रिवलसर बस स्टैंड का कार्य शुरू नहीं कर सकी है। जिसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और रिवालसर सिबल हॉस्पिटल भवन निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है और रिवालसर पार्किंग कार्य के लिए अभी तक कोई बचत का प्रावधान नहीं कर पाया व बचत के अभाव में जुयू की त्यु है।

पैसे की कमी से काम बंद कर दिए गए हैं। अपने लोगों को खुश करने के लिए सी पी एस बनाये जा रहे हैं। व जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। प्रदेश में डीजल पर वैट बढा दिया गया व सरसों के तेल के दाम नौ रुपये तक बढा दिये हैं।

विधायक महोदय द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि बल्ह विधान सभा क्षेत्र में बंद किये गये कार्यालय शीघ्र बहाल किये जाएं अन्यथा विपक्षी दलों व आम जनता को एक जुट हो कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में पर्दर्शन करके दबाव बनाया जाएगा ।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार द्वारा बंद किये गये कार्यलय के विरोध के लिए बल्ह विधान सभा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत आज रिवालसर से की गई। जिसे माननीय राज्यपाल के संज्ञान में लाया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर पंचायत रिवालसर के उपाध्यक्ष कमल प्रकाश गुप्ता, यशपाल ठाकुर व कमल शर्मा,तेज लाल ठाकुर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...