पुलिस ने चोरी हुए चीड़ के स्लीपरों को पटियाला से किया बरामद

--Advertisement--

Image

पुलिस ने चोरी चीड़ के 30 स्लीपर किए रिकवर

स्वारघाट – सुभाष चंदेल

गत दिनों काथला सड़क मार्ग से चोरी चीड़ के स्लीपरों को स्वारघाट पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह चोरी स्लीपर स्वारघाट पुलिस ने पटियाला से बरामद किए हैं लेकिन चोर गाड़ी को छोड़कर भाग निकलने में सफल हो गए हैं।

इस पिकअप गाड़ी से पुलिस ने चोरी चीड़ के 30 स्लीपर रिकवर कर लिए हैं। जिन्हें पिकअप गाड़ी समेत थाना स्वारघाट पहुंचा दिया गया है।

एस एच ओ स्वारघाट देवांनंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरों कि तलाश में पुलिस लगी हुई है और बहुत जल्द चोर पुलिस कि पकड़ में होंगे।

बता दें कि फोरेस्ट कारपोरेशन के चीड़ पेड़ का कटान एवं चिरान कार्य का टेंडर दभेटा निवासी बाबू राम द्वारा लिया गया था। चिरान किए गए स्लीपरों को काथला सम्पर्क सड़क मार्ग के किनारे बनाए गए लकड़ी डिपो पर एकत्रित किया गया था।

जहां से चोरों ने 30 स्लीपर चुरा लिए थे। जिन्हें अब स्वारघाट पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसको लेकर पुलिस ने चोरी का मामला भी थाना स्वारघाट में दर्ज किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...