नूरपुर के बौढ में कार एसेसरीज की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

कार एसेसरीज की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान, अग्निशमन विभाग ने पाया आग पर काबू

नूरपुर – देवांश राजपूत

नूरपुर के बौढ में देर रात रॉयल कार ऐस्सरी की दुकान पर अचानक आग लग गई ।आग इतनी तेजी से लगी कि उसपर दुकान का मालिक उसको बुझाने में असफल रहा।

अग्निशमन विभाग को सूचित करने के बाद विभाग ने तुरंत आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक काफी ज्यादा सामान जलकर राख हो चुका था लेकिन गनीमत रही कि अग्निशमन विभाग नजदीक होने के कारण तुरन्त विभाग ने इस पर काबू पा लिया।

दुकानदार के मालिक बिन्नी ने बताया कि हम दुकान के बाहर बैठे हुए थे तो हमें सामने से मैनेजर ने बताया कि आपकी दुकान पर आग लगी है।

हमने पहले अपने वाटर कूलर के पानी को फैंक कर आग बुझाने की कोशिश की पर आग बुझी नहीं। फिर किसी ने फायर ब्रिगेड को फोन किया तो वह तुरंत यहां पहुंच गए और उन्होंने आग पर काबू पाया।

दुकान मालिक ने बताया कि इस आग से उनका लगभग दो लाख रुपए का नुक्सान होने की सम्भावना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...