सुसाइड: पत्नी से फोन पर बात करने के बाद भवन की 5वीं मंजिल से कूद गया टैक्सी चालक

--Advertisement--

Image

जांच में पता चला है कि युवक शिमला में टैक्सी चलाता था, वह पिछले काफी समय से कुछ परेशान चल रहा था, शिमला के एसएसपी सुनील नेगी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में देर रात एक युवक ने 5 मंजिला इमारत से छलांग लगाकर जान दे दी. घटना शिमला में चंडीगढ़ हाईवे के पास संकट मोचन की है.

घटना के बाद इलाके में भी सनसनी फैल गई है. पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है .

पुलिस के मुताबिक, बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में रमन ऊर्फ सन्नी नामक युवक ने अपने घर की छत से छलांग लगा दी.

बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने छलांग लगाने से पहले अपनी पत्नी से बात की. बात करने के बाद उसने मकान की छत से नीचे नाले में छलांग लगा दी.

घटना के दौरान वह घर पर अकेला था और पत्नी मायके गई थी. वहीं, माता-पिता किसी काम से पंजाब के जालंधर गए हुए थे.

शिमला के एसएसपी सुनील नेगी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

जांच में पता चला है कि युवक शिमला में टैक्सी चलाता था. वह पिछले काफी समय से कुछ परेशान चल रहा था.

पुलिस ने घटना के बाद युवक की पत्नी और माता पिता को सूचना दे दी है. शव को पोर्स्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल भेजा गया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...