वन रैंक वन पेंशन पर सैनिकों से धोख़ा, केंद्र सरकार व रक्षा मंत्रालय ने किया गुमराह और छलने का काम- बालक राम शर्मा

--Advertisement--

Image

वन रैंक वन पेंशन के नाम पर सैनिकों के साथ बहुत बड़ा धोख़ा, देश भर के सैनिक तैयार 20 फरवरी 2023 को चलो दिल्ली, दिल्ली जंतर-मंतर पर अपने हक़ के लिए होगा विरोध प्रदर्शन।

बिलासपुर 11 – फरवरी 

हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वन रैंक वन पेंशन के नाम पर सैनिकों के साथ बहुत बड़ा धोख़ा हुआ है। निचले स्तर पर सिपाही से लेकर ऑनरेरी कैप्टन तक पैन्शन घटाना बहुत बड़ी साजिश के तहत गुमराह व छलने का काम किया है।

केन्द्र सरकार व रक्षा मंत्रालय ने अफ़सर शाही को आसमान पर और निचले स्तर के सैनिकों को गुमराह करते हुए छलने का काम किया है वन रैंक वन पेंशन टेबल-2 में अफ़िसर शाही को पुरी तबज्व देते हुए वन रैंक वन पेंशन में काफ़ी बढ़ोतरी करते हुए टेबल-2 में दर्शाया गया है।

सिपाही से लेकर ऑनरेरी कैप्टन तक को मिल रही पेंशन को कम करके दर्शाया गया है। जिससे देश प्रदेश के वैटरन सैनिकों में भारी नाराज़गी और रोष पैदा हो चुका है।

20-2-2023 को दिल्ली जंतर-मंतर पर पुरे देश के निचले स्तर के सैनिक अपनी मांग रखेंगे और आवाज को बुलंद करने के लिए तैयार हो चुके हैं।

उनके साथ सरासर अन्याय और धोख़ा किया गया है। परन्तु ये छल धोख़ा करना निचले स्तर को कमज़ोर करने की कोशिश भारी पड़ सकती है।

वैटरन सैनिक समिति अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया बहुत से राज्य पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के सैनिकों के लगातार फोन आ रहे हैं कि सिपाही से लेकर ऑनरेरी कैप्टन तक की वन रैंक वन पेंशन में दी गई पैन्शन को कम कर दिया गया है। जो समझ से परे है।

किस मैथड़ से वन रैंक वन पेंशन का टेबल- 2 को दर्शाया गया है। यह कोई साजिश है या गुमराह करने की कोशिश की जा रही है?

सेना के इतिहास के पन्नों को देखा जाए तो सेना में सिपाही से लेकर ऑनरेरी कैप्टन तक देश की रीढ़ की हड्डी बनकर काम करने वाले सैनिकों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया गया। इसके लिए केंद्र सरकार व रक्षा मंत्रालय को गंभीरतापूर्वक चिंतन मंथन करना होगा।

अगर 19 फरवरी तक कोई समाधान नहीं हुआ तो पुरे देश के सैनिक दिल्ली जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन करने के तैयार हो चुके हैं।

अब केंद्र सरकार व रक्षा मंत्रालय के हाथ में है की क्या करना है। सैनिकों ने 20-2-2023 को दिल्ली चलो का नारा देते हुए अपने हक़ के लिए तैयारी कर ली गई है। अपने हक़ के लिए पुर्व सैनिक आर-पार के लिए तैयार हो चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...