कार सवार दो युवकों से 21.51 ग्राम हेरोइन बरामद

--Advertisement--

Image

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

घुमारवीं पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 21.51 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कसोल में औचक निरीक्षण करने के दौरान पुलिस ने एक मारुति कार की तलाशी ली और कार में छुपाकर रखी हुई हेरोइन बरामद की।

युवकों की पहचान हेमेंद्र कुमार ग्राम, निवासी कसोल घुमारवीं (बिलासपुर) और जगत प्रकाश, निवासी डाली घुमारवीं, बिलासपुर के रूप में की गई है।

पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...