किन्नौर में एनएच-5 पर गिरा बर्फ का पहाड़

--Advertisement--

Image

टिंकू नाला के पास 4 घंटे बाद बहाल हुआ हाई-वे

रिकांगपिओ – एस पी क्यूलो मथास

किन्नौर जिला के टिंकू नाला में अचानक हिमस्खलन गिरने से करीब चार घंटे एनएच=5 रहा। सुबह साढ़े चार बजे बीआरओ की मशीनरीज व जवानों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद हिमस्खलन को सडक़ से हटाए जाने के बाद एनएच 5 को बहाल किया गया।

बता दें कि किन्नौर जिला के ऊपरी क्षेत्रों में अत्याधिक बफऱ्बारी के कारण इन दिनों हिमस्खलन का गिरना जारी है। शुक्रवार देर रात को टिंकू नाला में हिमस्खलन गिरने से एनएच 5 अवरुद्ध हो गया था।

शनिवार सुबह करीब चार बजे सीमा सडक़ संगठन को टिंकू नाला में हिमस्खलन की सूचना मिलते ही मशीनरी व जवानों ने मोर्चा संभाला और चार घंटे मशक्कत के बाद वन वे ट्रैफिक बहाल किया गया।

सीमा सडक़ संगठन के कमांडिंग आफिसर प्रमोद कुमार ने कहा कि हिमस्खलन की सूचना मिलते ही साढ़े चार बजें मशीनरी व जवानों को भेजा गया।

चार घंटे मशक्कत के बाद मार्ग को वन वे ट्रैफिक बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि एनएच 5 पावरी से पूह तक सभी वाहनों के लिए खोला गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...