21 साल की विवाहिता ने पेड़ से फंदा लगाकर त्याग दिया संसार

--Advertisement--

Image

सुबह के वक्त घर से दराटी व प्लास्टिक की रस्सी लेकर घासनी में लकड़ियां लेने गई थी।

पांवटा साहिब, 11 फरवरी – नरेश कुमार राधे

पुरुवाला थाना के अंतर्गत 21 साल की विवाहिता ने जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर द्वारा भी मौके का निरीक्षण किया गया।

पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में युवती द्वारा आत्महत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतका के पिता केदिया राम व पति कुंदन सिंह के अलावा काफी संख्या में लोगों को मौके पर मौजूद पाया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतका के घर से तकरीबन आधा किलोमीटर दूर मृतका मनीषा के पिता की घासनी है। इसी जगह मृतका ने पेड़ की टहनी के साथ प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि मनीषा पेड़ पर मृत अवस्था में टहनी से लटकी हुई थी।  पुलिस ने जांच में पाया कि मनीषा की शादी करीब डेढ़ साल पहले उत्तराखंड के कलसी के रहने वाले कुंदन सिंह से हुई थी।
फिलहाल कोई संतान नहीं थी। मनीषा अपने पति के साथ 9 फरवरी को गांव रामनगर आई थी। पिता व पति दिहाड़ी के लिए काम पर निकल गए थे।

मनीषा सुबह के वक्त घर से दराटी व प्लास्टिक की रस्सी लेकर घासनी में लकड़ियां लेने गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर घरवालों नेे तलाश शुरू की।

मृतका के मायके व ससुराल पक्ष ने बताया कि पति-पत्नी खुश थे। पक्षों ने आत्महत्या पर कोई शक जाहिर नहीं किया है, लिहाजा पुलिस सीआरपीसी की धारा-174 के तहत कार्रवाई कर रही है। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...